1 Special makai ki roti sarson ka sag/मकई की रोटी और सरसों का साग बनाने की रेसिपी

1 Special makai ki roti sarson ka sag/मकई की रोटी और सरसों का साग बनाने की रेसिपी

1 Special makai ki roti sarson ka sag/मकई की रोटी और सरसों का साग बनाने की रेसिपी

आज आप जानेंगे makai ki roti sarson ka sag/मकई की रोटी और सरसों का साग बनाने की रेसिपी जो खाने में बेहद ही स्वादिष्ट की जिसका नाम लेते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाए भरे भी क्यों न?मक्की की रोटी भारतीय पाककला का एक प्रमुख व्यंजन है, खासकर पंजाब और उत्तर भारत में। इसे मक्के के आटे से बनाया जाता है, जो मकई से प्राप्त होता है। मक्की की रोटी आमतौर पर गोल आकार में बेलकर तवे पर सेंकी जाती है। इस रोटी की खासियत इसका मोटापन और हल्का खुरदुरापन होता है, जो इसे विशिष्ट बनाता है। मक्की की रोटी को घी या मक्खन के साथ परोसा जाता है, जो इसके स्वाद को और बढ़ाता है।सरसों का साग: सरसों का साग भी पंजाबी खाने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

यह सरसों के पत्तों से तैयार किया जाता है, जिन्हें अच्छी तरह से धोकर और काटकर पकाया जाता है। सरसों के पत्तों को अन्य साग जैसे बथुआ और पालक के साथ मिलाकर भी पकाया जा सकता है। इसे धीमी आंच पर टमाटर, अदरक, लहसुन और मसालों के साथ पकाया जाता है। सरसों का साग घी या मक्खन से तड़का देकर और मक्की की रोटी के साथ परोसा जाता है।


आख़िर यह है भोजन पंजाब की अपनी ही शान और आन का प्रतीक है ऐसा स्वादिष्ट भोजन शाकाहारी लोगों के लिए और कोई नहीं हो सकता।

किंतु ये भी एक बात है कि जैसे यह खाने में सबसे अधिक स्वादिष्ट है उसी प्रकार ये बनाने में सबसे ज्यादा मुश्किल है आज के समय में नए नए बहाने से सरसों के साग और मकई की रोटी बनाने से तो ये बिल्कुल वंचित नहीं है और जब इस व्यंजन को बनाने बात करें तो इसका नाम सुनते ही शायद उन्हें कमकंपी सी छूटने लगे है क्योंकि खाना तो सरल है मगर बनाना…. चलो छोड़ो आओ हम देखकर सरसों का साग कैसे बनाए।https://ekaro.in/enkr20230924s35270128

makai ki roti sarson ka sag/मकई की रोटी और सरसों का साग बनाने की रेसिपी में उपयोगी सामग्री

  • एक किलो सरसों का साग
  • डेढ़ किलो पालक
  • 200 ग्राम मक्की का आटा
  • ढाई सौ ग्राम बथुआ
  • 50 ग्राम लहसुन
  • घी या मक्खन आवश्यकता के अनुसार
  • चार-पांच हरी मिर्च
  • तीन छोटा चम्मच नमक
  • अदरक 25 ग्राम
  • दो चम्मच लाल मिर्च का पाउडर

makai ki roti sarson ka sag/मकई की रोटी और सरसों का साग बनाने की रेसिपी में सरसों का साग कैसे बनाए:

. सरसों का साग बनाने के लिए सबसे पहले 5 लीटर के बड़े कुकर में पानी लगभग 3 लीटर डालकर गर्म करने के लिए रखें और फिर इसमें सरसों का साग व पालक और बथुआ तीनों को मिलाकर बारीक काट ले वैसे तो आजकल बड़े शहरों में सब्जी बेचने वालों के पास सरसों का साग काटकर देने वाली मशीन होती है नहीं हो तो स्वयं हाथों से भी बारीक काट सकते हैं।


. और फिर जैसे ही पानी में उबाल आने लगे तो इसमें यह कटा हुआ साग, नमक ,लाल मिर्च डालकर कुकर का ढक्कन बंद करके लगभग एक घंटा पका लें इसके बाद कुकर को नीचे उतर कर उसका ढक्कन खोले।

आलन डालना

साग को स्वादिष्ट बनाने में आलन का बहुत बड़ा योगदान माना जाता है।नई पीढ़ी में तो इसका अर्थ बहुत कम ही समझ में आएगा ।


आलन क्या है?
आलन यह एक पंजाबी शब्द है जिसका प्रयोग केवल साग के साथ ही किया जाता है जिसका अर्थ है साग जब पक जाए तो इसकी ठीक से घुलने करने के लिए इसमें मक्के का आटा डालकर घोटने से इसकी घुटाई की जाती है आओ अब साग की घुटाई करें।


लकड़ी का यह छोटा सा वेलना(घोटना) हाथ में रखते हुए साग में थोड़ा-थोड़ा मक्के आटा डालकर उसकी घटाई करके फिर से आग पर रख दें अब कुकर को बिना दक्कन के 10 मिनट पर हल्की आंच तक पकाते रहे जिससे मक्के का आटा इसमें घुलकर पक जाए।
जब यह पक कर तैयार हो जाए तो नीचे उतारे।


फिर इसमें लहसुन और अदरक को छीलकर बारीक काट कर इसे फ्राई पैन में डालकर इसमें 100 ग्राम देसी घी डालकर पकाएं इसका तड़का साग को लगाकर ऊपर से इसमें हरी मिर्च कटी हुई डालें अब जब साग खाने के लिए प्लेटो में लगाई जाए तो ऊपर से हर प्लेट में साग पर 50 ग्राम सफेद मक्खन सजा कर रखें।

makai ki roti sarson ka sag/मक्का की रोटी और सरसों का साग बनाने की रेसिपी में मकई की रोटी कैसे बनाएं?

साग तैयार होने के पश्चात जब इसे खाने की बात आए तो इस समय मकई की रोटी हमें हमेशा याद आती है पर मक्की की रोटी बनाना सरल बात तो नहीं है।


मकई का आटा गुंदना


अब जब मकई का आटा गूंथे तो इसके लिए पानी को हल्के गर्म की जरूरी है अब आधा किलो आटा लेकर उसमें आधा लीटर पानी गर्म करें और फिर इसे खुरपी जो पंजाब में एक लोहे का लंबा औजार अधिक इस्तेमाल होता है जिससे मकई के आटे को गर्म पानी में डाल कर तैयार करते है।


अब चपाती कैसे बनाएं?


जब मक्की का आटा तैयार हो जाए, तो इसमें से थोड़ा-थोड़ा आटा लेकर, उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाएं। फिर दोनों हाथों पर पानी लगाते हुए अपने हाथों से आटे को अच्छे से मलें। इस प्रक्रिया से आटा मुलायम हो जाएगा और आसानी से बेलने योग्य बन जाएगा। अब इस आटे से छोटे-छोटे गोले बनाएं और अपने हाथों से थपथपाते हुए गोल रोटी का आकार दें। रोटी को ध्यान से तवे पर डालें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंकें। जब रोटी सुनहरी और करारी हो जाए, तो इसे घी या मक्खन लगाकर परोसें। इस प्रकार, आपकी मक्की की रोटी तैयार है, जो सरसों के साग के साथ स्वादिष्ट लगेगी।https://foodwada.com/ makai ki roti sarson ka sag/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »

Discover more from FOODWADA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading